- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Fatehpur: प्रधान पुत्र...
उत्तर प्रदेश
Fatehpur: प्रधान पुत्र की गोली मारकर की हत्या , आरोपी मुठभेड़ गिरफ्तार
Tara Tandi
4 March 2025 11:48 AM IST

x
Fatehpur फतेहपुर । खखरेडू थाना क्षेत्र के भीमपुर गांव में पिछले दिनों ग्राम प्रधान के बेटे की गोली मारकर निर्मम हत्या की गई थी। हत्या के बाद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर था। लगातार आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही थी। देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान प्रधान पुत्र के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया।
खखरेडू थानाक्षेत्र के हरिचंदपुर मोड़ के समीप देर रात इंटेलिजेंट विंग एसओजी व खखरेरू पुलिस की संयुक्त टीमें चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर के जरिए पुलिस को प्रधान पुत्र के हत्या के बाद से फरार चल रहे आरोपी रामू पासवान के आने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी भागने का प्रयास करने लगा। कुछ दूर भागने के बाद आरोपी एक बाग में घुस गया और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें आरोपी रामू पासवान के बाएं पैर में गोली लग गई।
गोली लगते ही आरोपी घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घायल अवस्था में पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी खखरेरू मे भर्ती कराया। गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से पुलिस को तमंचा कारतूस व नगदी बरामद हुई हैं।
पुलिस ने बताया कि बीते दिनों आरोपी ने प्रधान पुत्र की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। देर रात मुखबिर की सूचना पर आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है।
TagsFatehpur प्रधान पुत्रगोली मारकर हत्याआरोपी मुठभेड़ गिरफ्तारFatehpur Pradhan's sonshot deadaccused arrested in encounterजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





