- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Fatehpur :...
उत्तर प्रदेश
Fatehpur : हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
Jyoti Nirmalkar
10 Aug 2024 10:10 AM IST

x
फतेहपुर Fatehpur : सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज बस स्टॉप के पास एक माह पूर्व महिला के साथ हुई चेन लूट के मामले में फरार चल रहे शातिर लुटेरे हिस्ट्रीशीटर को शुक्रवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। लुटेरा पुलिस फायरिंग में घायल हुआ, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार सुबह इलाज के बाद पुलिस ने उसे जेल भेजा। सूचना मिलने पर पुलिस ने शातिर रितिक उर्फ सुमित उर्फ लोलू कंजड़ निवासी हथगाम थाना क्षेत्र को Suwarwada Deghwara सुवरवाड़ा डीघवारा के पास घेर लिया। बाइक सवार बदमाश ने घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें पैर में गोली लगने से रितिक घायल हो गया। पुलिस टीम ने घायल बदमाश को हथगाम सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए बदमाश के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं। बिंदकी कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। लूट के मामले में वांछित चल रहा था। जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
TagsFatehpurहिस्ट्रीशीटरपुलिसमुठभेड़गिरफ्तारखबरों के अपडेट के लिए जुड़े रहे जनता से रिश्ता पर | CREDIT NEWS: जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





