उत्तर प्रदेश

फतेहपुर न्यूज़: पुलिस ने मंदिरों से घंटा चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Admin Delhi 1
8 March 2022 10:22 AM GMT
फतेहपुर न्यूज़: पुलिस ने मंदिरों से घंटा चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
x

क्राइम न्यूज़ : जिले में मंगलवार को पुलिस ने मंदिर से घंटा चोरी करने वाले दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से बरामद चोरी के कुछ घंटे भी बरामद किए हैं। बाकी घंटे चोरों ने बेचकर रुपये खर्च करना कबूल किया है। सदर कोतवाली, ललौली, बिंदकी, मलवां थाना क्षेत्र में घंटे चोरी की कई घटनाओं को चोरों ने अंजाम देते हुए पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे थे। मलवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने सटीक जानकारी पर पांच किलो पीतल के घंटे सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मलवां थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि सहिली चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरियानी गांव निवासी कल्लू रैदास, अरविंद रैदास को साहिली के पास गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पांच किलो वजन के पीतल के घंटे बरामद किए हैं। दोनों ने थाने के धारुपुर गांव से सिद्घेश्वर धाम से 27 फरवरी की रात 11 बजे घंटे चोरी किए थे। ग्रामीणों के जागने पर दोनों बाइक छोड़कर भाग निकले थे। ग्रामीण सदानंद मिश्रा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इसी क्रम में थाने के दलीपुर निवासी प्रेमदास महाराज ने रारा गौशाला हनुमान मंदिर से विगत 27 फरवरी की रात पांच किलो पीतल के घंटे चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों ने दोनों घटनाएं कबूल की है। इसके अलावा भी गिरफ्तार अभियुक्तों ने कई मंदिरों से घंटे चोरी किये हैं।

Next Story