उत्तर प्रदेश

Fatehpur: व्यापारी की हत्या से गहमागहमी, पुलिस अलर्ट

Admindelhi1
29 Sept 2025 10:01 AM IST
Fatehpur: व्यापारी की हत्या से गहमागहमी, पुलिस अलर्ट
x

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को सड़क के किनारे खाद व्यापारी का शव मिला है। परिजनाें ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली मार्ग किनारे खाद व्यापारी ललित वर्मा उर्फ अमित का शव सड़क के किनारे खून से लथपथ हालत में मिला है। ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन भी पहुंच गये।

उन्होंने बताया कि ललित वर्मा एक निमंत्रण में गये थे, इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। फोन भी बंद आ रहा था। काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। आज पुलिस के माध्यम से घटना की जानकारी मिली है। परिजनों ने हत्या की आंशका जताई है क्षेत्राधिकारी दुर्गेश दीप ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही है। खुलासे के लिए टीम को लगाया गया है।

Next Story