- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Fatehpur: सड़क हादसे...
Fatehpur: सड़क हादसे में दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार की मौत हुई

फतेहपुर: थरियांव थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम भीषण सड़क हादसे में एक दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता की मौत हो गई। घटना के बाद जनपदभर के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई।
खागा कस्बे के निवासी उग्रसेन गुप्ता, जो 'जनसंदेश टाइम्स' के संवाददाता थे, बुधवार दोपहर किसी जरूरी काम से बाइक से घर से निकले थे। देर शाम लौटते समय, जब वह थरियांव थाना क्षेत्र के हनुमान मोड़ के पास हाईवे पर पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी बाइक चकनाचूर हो गई, और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटनास्थल से फरार हुआ वाहन चालक
हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। थोड़ी देर बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों और पत्रकारों में शोक
पत्रकार की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जनपदभर के पत्रकार संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया और दोषी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषी को जल्द पकड़ा जाएगा।





