उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने किया हत्याकाण्ड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Admin Delhi 1
31 March 2022 10:39 AM GMT
फतेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने किया हत्याकाण्ड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
x

क्राइम न्यूज़ अपडेटेड: जिले में गुरुवार को पुलिस ने दो दिन पूर्व युवक की सिर कुचलकर हत्या के मामले पर गांव के दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या की घटना का खुलासा किया है। हत्या के पीछे रुपये के लेनदेन का मामला उजागर हुआ है। साथ ही घटना के दिन शराब पीने के बाद मृतक द्वारा नाजायज हरकत करना भी हत्या का कारण बना। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है। जाफरगंज थाना क्षेत्र के गहरूखेड़ा गांव के पास थानाध्यक्ष सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विकेश पटेल की हत्या में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हत्या की घटना का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी जाफरगंज संजय कुमार सिंह ने बताया कि जाफरगंज थाना क्षेत्र के गहरूखेड़ा गांव में 28-29 मार्च की रात विकेश पटेल नामक युवक की सिर कुचलकर हत्या कर दी गयी थी। परिजनों ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में मृतक की मां गीता देवी व बहन पिंकी ने पूछताछ के दौरान बताया कि घटना के दिन शाम को गांव के शुभम पुत्र स्व राजाबाबू व अशोकपुत्र महादेव ने मृतक को घर बुलाकर शराब पी और उसके बाद रात में बुलाकर खेत में पानी लगाने के बहाने बगिया में ले जाकर डंडे से सिर में प्रहार कर हत्या कर दी है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से अशोक पुत्र महादेव ने मृतक से साऊदी अरब भेजने के लिए 63000 रुपये ले रखा था और वह अब रुपये नहीं देना चाह रहा था। वहीं दूसरा आरोपी शुभम पुत्र स्व. राजाबाबू का कहना है कि मृतक ने मेरे घर शराब व मीट खाने के बाद नाजायद हरकत कर दिया था। जिससे हम लोग नाराज हो गये और विकेश की हत्या कर दी। बतातें चले कि, गहरूखेड़ा निवासी विकेश पटेल (25) पुत्र बिन्दा प्रसाद की 28-29 मार्च की रात अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आज हत्या की घटना का खुलासा करते हुए गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Next Story