उत्तर प्रदेश

Fatehpur: किसान की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Tara Tandi
3 Feb 2025 12:13 PM IST
Fatehpur: किसान की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
x
Fatehpur फतेहपुर: सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर गांव निवासी राम सिंह (40) किसान थे। किसान घर से रविवार रात करीब 9 बजे पानी लगाने खेत गया था। परिजनों ने करीब रात 12 बजे राम सिंह को फोन किया। फोन नहीं उठने पर परिजन तलाश करते नलकूप पहुंचे। नलकूप में राम सिंह का चारपाई पर शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। थानाध्यक्ष के मुताबिक गले में धारदार हथियार का निशान है। परिजनों ने किसी पर संदेह नहीं जताया है। हत्या के कारण की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है।
Next Story