उत्तर प्रदेश

Fatehpur: कुएं में गिरने से भैंस चराते बुजुर्ग की मौत

Tara Tandi
31 July 2025 7:06 PM IST
Fatehpur: कुएं में गिरने से भैंस चराते बुजुर्ग की मौत
x
Fatehpur फतेहपुर: जिले के खजुहा ब्लाक के अंतर्गत जाफरगंज थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में कदीम में भैंस चराने गए बुजुर्ग की मौत हो गई. पारिवारिक जनों ने बताया कि दिन बुधवार की शाम लगभग 5:00 बजे मवेशी चराने के लिए गांव के दक्षिण दिशा बंबा पटरी के किनारे जानवर चरहा था तभी बताते हैं कि मृतक की भैंस वीरेंद्र पटेल के पुराने ट्यूबवेल की तरफ जाने लगी जिसको रोकने के लिए मृतक वीरपाल जाने लगा पटरी के किनारे घास फूस से ढके होने के कारण बुजुर्ग कुआं नहीं समझ पाया.
पुराने कुएं में जाकर गिर गया जिससे उसकी कुएं के अंदर ही मौत हो गई काफी समय होने के बाद मृतक जब जानवर लेकर घर नहीं पहुंचा तो बड़े भाई मैकू ने ढूंढना शुरू कर दिया काफी खोजबीन करने के बाद कहीं पता नहीं चला आज सुबह लगभग 7:00 बजे खोज बीन कर रहे थे तभी मृतक का एक चप्पल वीरेंद्र पटेल के पुराने कुएं के पास देखा गया शक होने के आधार पर ग्रामीणों ने टॉर्च लगा कर देखा तो दिरपाल अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था.
ग्राम प्रधान द्वारा 112व चौकी पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राजकमल यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर मौके की स्थिति को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी कुएं में जहरीली गैस होने के कारण फायर ब्रिगेड कोकड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालने में सफलता मिली. मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा भाई था। थाना प्रभारी धनंजय ने बताया कि शव का पंचायत नामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है.
Next Story