उत्तर प्रदेश

फ़तेहपुर: एक युवक की हत्या करके बाँदा-सागर बाईपास के पास फेंका शव, पुलिस की जांच जारी

Admin Delhi 1
24 April 2022 7:57 AM GMT
फ़तेहपुर: एक युवक की हत्या करके बाँदा-सागर बाईपास के पास फेंका शव, पुलिस की जांच जारी
x

सिटी मर्डर न्यूज़: जिले में रविवार को हाइवे किनारे युवक का हत्यायुक्त शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर घाव के निशान हैं। माना जा रहा है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां लाकर फेंक दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। मलवां थाना क्षेत्र के हाइवे-2 पर स्थित कोराई मोड़ से 200 मीटर की दूरी पर बाँदा-सागर बाईपास के समीप सड़क किनारे आज सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने शव देखा तो पुलिस को खबर दी। सूचना पर मलवां थाना प्रभारी अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर जुटी भीड़ से शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक के शरीर पर बनियान, अंडरवियर और मोजे थे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। शव की शिनाख्त नहीं होने पर शव को उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना को लेकर पुलिस ने पड़ोसी जनपदों की पुलिस से सम्पर्क साधा है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। युवक के साथ पहले मारपीट फिर उसके बाद हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। बाद में शव यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव की शिनाख्त के लिए पड़ोसी जिलों की पुलिस के अलावा सोशल मीडिया का भी सहारा लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारण का पता चल सकेगा।

Next Story