- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Fatehpur: फांसी के...
उत्तर प्रदेश
Fatehpur: फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव ,जांच में जुटी पुलिस
Tara Tandi
1 March 2025 7:37 AM

x
Fatehpur फतेहपुर । खखरेरू थानाक्षेत्र के बरैचा गांव में शौच क्रिया के लिए जंगल गए लोगों ने महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा। फांसी पर लटका महिला का शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बरैचा गांव निवासी ज्ञानचंद की शादी डेडाशाही गांव निवासी झूरीलाल की पुत्री रिंकी देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद से दोनों एक साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि महिला देर शाम खाना पीना खाने के बाद परिजनों के साथ घर में थी। देर रात अचानक महिला घर से गायब हो गई। महिला के गायब होने के बाद परिजनों ने महिला की तलाश शुरू की।
इस दौरान सुबह भोर पहर शौच क्रिया के लिए जंगल गए ग्रामीणों ने महिला का शव एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका देखा। महिला का शव देख ग्रामीणों के बीच दहशत फैल गई। थोड़ी देर बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस में महिला के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं महिला के फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
TagsFatehpur फांसी फंदेमिला महिला शवजांच जुटी पुलिसFatehpur: Woman's body found hanging from noosepolice investigatingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार

Tara Tandi
Next Story