- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Fatehpur: बच्चों को...
Fatehpur: बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन में अचानक लगी आग

फतेहपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र में बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल वैन में अचानक आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। बच्चों ने कूदकर अपनी जान बचाई, वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस ने आग पर काबू पाया।
आग लगते ही मची अफरातफरी
शनिवार सुबह कस्बे में स्थित प्लेवे स्कूल की वैन नउवाबाग तेलियानी रोड के पास पहुंची थी, तभी शॉर्ट सर्किट के कारण उसमें आग लग गई। वैन में आग लगते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने तुरंत वाहन रोका, जिसके बाद बच्चों, चालक और परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
स्थानीय लोगों ने की मदद, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और वैन में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सूत्रों के अनुसार, वैन में करीब आधा दर्जन बच्चे सवार थे। सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन यह घटना स्कूल वाहनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।





