उत्तर प्रदेश

Fatehabad: ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Admindelhi1
9 May 2025 1:53 PM IST
Fatehabad: ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
x
पुलिस ने किया गिरफ्तार

फतेहाबाद: साइबर ठगों की धरपकड़ करते हुए टोहाना पुलिस ने शुक्रवार को सिरसा के एक युवक को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए युवक की पहचान सुनील कुमार पुत्र रणजीत सिंह निवासी मिलकपुर जिला सिरसा के रूप में हुई है। थाना शहर टोहाना प्रभारी इंस्पैक्टर प्रहलाद सिंह ने बताया कि इस बारे पुलिस ने 29 जनवरी 2025 को तूर नगर, दमकौरा रोड, टोहाना निवासी तिलक राज की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार शाम को उसके मोबाइल पर एसबीआई बैंक का रिडिम प्वाइंट का मैसेज आया।

जब उसने ऑनलाइन लिंक खोला तो उसी समय उसके बैंक खाते से 50 हजार रुपये कट गए। जब उसने पैसे निकलने का मैसेज देखा तो उसे अपने साथ हुए फ्रॉड का पता चला। इस पर उसने तुरंत इस बारे पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में थाना शहर टोहाना पुलिस ने धोखाधड़ी बारे केस दर्ज किया और जांच अधिकारी ने आरोपी बारे अहम सुराग जुटाते हुए उसे काबू कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Next Story