- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Fatehabad: मोबाइल...
उत्तर प्रदेश
Fatehabad: मोबाइल स्नैचिंग का आरोपी पकड़ा गया, डॉक्टर बना था निशाना
Admindelhi1
9 May 2025 1:56 PM IST

x
"युवक गिरफ्तार"
फतेहाबाद: टोहाना पुलिस ने एक चिकित्सक से मोबाइल छीनने के मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए युवक की पहचान जशन उर्फ मुटारी पुत्र चरण सिंह निवासी राजनगर टोहाना के रूप में हुई है।
थाना शहर टोहाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने बताया कि इस बारे पुलिस ने 28 फरवरी 2025 को डॉ. नवीन गोयल निवासी अम्बेडकर चौक, टोहाना की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार वह शाम को सैर के लिए मारवल कालोनी से अपने घर की तरफ जा रहा था तो रतिया रोड पर मुंह ढके तीन अज्ञात युवक उसके पास आए और उसके हाथ से उसका मोबाइल छीनकर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। इस मामले में थाना शहर टोहाना पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
Tagsफतेहाबादमोबाइलस्नैचिंगआरोपीडॉक्टरनिशानाचिकित्सकयुवकगिरफ्तारFatehabadmobilesnatchingaccuseddoctortargetyoutharrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





