- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Farrukhabad: अजमेर में...
Farrukhabad: अजमेर में नौकरी कर रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

फर्रुखाबाद: बाजार सब्जी लेने गया युवक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां ड़ाक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम नगला चंपत निवासी अशोक पुत्र गंगा सिंह अजमेर में अकेले रहकर करीब ५ साल से नौकरी कर रहा था। दिनांक १४ मई को वह डियूटी समाप्त कर कमरे पर वापस आ रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उशे अज्ञात में विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया तथा परिजनों को घटना की सूचना दी गयी। जिस पर भाई उमेश व भतीजा सुकेन्द्र अजमेर पहुंचे और वहां से रेफर कराकर १०८ एंबूलेंस से लोहिया अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की १० साल पूर्व विनीता देवी से शादी हुई थी। मृतक के दो बच्चे आयुष व मंजुल हैं। मृतक पांच भाई था।





