- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Farrukhabad:...
Farrukhabad: सांस्कृतिक पांडाल में आयोजित सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया
फर्रुखाबाद: मेला रामनगरिया के सांस्कृतिक पांडाल में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को मेला रामनगरिया के सांस्कृतिक पांडाल में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने कहा कि महिलाओं को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने के लिए सरकार प्रयासरत है। जब महिलायें साक्षर होंगी, तो वह अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी। रमला राठौर ने कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनायें चला रही है। उन्होंने कहा कि आज महिलायें हर क्षेत्र में अपना नाम कर रही है। डॉ0 रजनी सरीन ने कहा कि आज महिलायें पुरुषों के कंधे से कंधा मिलकर चल रही है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए योगी सरकार कई कदम उठा रही है। चाहे कोई भी क्षेत्र हो, हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी है। इस मौके पर सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, कुसुम, नीरजा, अलका सक्सेना, अनीता राठौर, सुधा चौहान, रामा सिंह, हेमू, लक्ष्मी, प्रीती तिवारी, आशा सोमवंशी, चित्रा अग्निहोत्री, अनुजा सोमवंशी, उर्मिला पाण्डेय, हंसमुखी, गीता चौहान, निशा परिहार, नीरज प्रजापति आदि सहित सैकड़ों महिलायें मौजूद रहीं।