- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Farrukhabad: महिलाओं...
उत्तर प्रदेश
Farrukhabad: महिलाओं ने लगाए रिश्वत के आरोप, उपकेंद्र में बवाल
Admindelhi1
12 July 2025 8:12 PM IST

x
फर्रुखाबाद: जनपद के गैसिंगपुर विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार को उस समय तनाव फैल गया जब निसाई ग्राम पंचायत के प्रधान सतेन्द्र सिंह के साथ आई भीड़ ने अवर अभियंता (JE) विनोद कुमार और एसएसओ (SSO) रधुवीर पर हमला कर दिया। भीड़ में शामिल महिलाओं ने JE पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए पिटाई की और सरकारी दस्तावेज भी फाड़ डाले।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें JE के हाथ में रुपये और मारपीट का दृश्य देखा जा सकता है। वहीं अभियंता ने इसे एक सुनियोजित साजिश बताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। JE ने जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप भी लगाया है।
Tagsफर्रुखाबादमोहम्मदाबादमहिलाओंरिश्वतआरोपउपकेंद्रबवालFarrukhabadMohammadabadwomenbribeallegationssub-centreuproarजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





