- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Farrukhabad: महिला...
Farrukhabad: महिला यात्री का पर्स चोरी, ट्रेन में उचक्कों ने दिया घटना को अंजाम

फर्रुखाबाद: ट्रेन में पति के साथ यात्रा कर रही महिला का पर्स चोरी हो गया। महिला का कहना है कि पर्स में उसके कीमती जेवरात रखे थे। मामले की सूचना जीआरपी को दी गयी। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार थाना अमृतपुर के ग्राम गनुआपुर निवासी कल्पना पत्नी सुमित टेंपो से फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर आयी। महिला का कहना है कि वह ट्रेन से अपने मायके परसोला कन्नौज जा रही थी। उसी दौरान पर्स से जेवरात गायब हो गये। मामले की सूचना महिला ने जीआरपी थाना फर्रुखाबाद को दी। जीआरपी थानाध्यक्ष शीलेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी। बताते चलें कि १० फरवरी २०२५ को आरती पत्नी विशाल के साथ हुई थी। दम्पत्ति ट्रेन से कल्याणपुर कानपुर जा रहे थे। उसी दौरान आरती की पर्स से जेबरात साफ कर दिये गये थे, लेकिन तब भी पुलिस ने जांच कर कार्यवाही करने की बात कही थी, लेकिन अब भी मामला ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है।





