उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: रालोद प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष राय का स्वागत, पंचायत चुनाव का ऐलान

Admindelhi1
30 Sept 2025 3:41 PM IST
Farrukhabad: रालोद प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष राय का स्वागत, पंचायत चुनाव का ऐलान
x

फर्रुखाबाद: नगर के रालोद प्रदेश महासचिव राजीव रंजन के कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष राय का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने ऐलान किया कि पार्टी पूरे प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव अकेले लड़ेगी।

राम आशीष राय ने कहा कि पंचायत चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस दिशा में हर जिले में तीन सदस्यीय कमेटियों का गठन किया जाएगा, जो अपने-अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट पार्टी कार्यालय को सौंपेंगी। उन्होंने कहा कि रालोद का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी मजबूती बढ़ाई जाए और पंचायत स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत हो।

इस मौके पर रालोद के प्रदेश महासचिव राजीव रंजन, राजू अवस्थी, जगनू राठौर, शैतान सिंह, करू कश्यप, संजीव गुप्ता, पवन गुप्ता, सुरजीत गुप्ता और हिमांशु बर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया और पार्टी की तैयारियों पर चर्चा की।

राम आशीष राय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रत्येक पंचायत में पार्टी की मजबूती के लिए मेहनत करें और आने वाले चुनाव में पूर्ण समर्पण के साथ हिस्सा लें। पार्टी नेतृत्व ने आश्वासन दिया कि इस बार रालोद पंचायत चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाएगी और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व मजबूत करने के लिए विशेष रणनीति अपनाई जाएगी।

Next Story