- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Farrukhabad:...
Farrukhabad: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मासूम किशोर को रौंदा, चालक के खिलाफ FIR दर्ज

फर्रुखाबाद: थाना क्षेत्र के ग्राम ललौर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में किशोर की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय फतेहगढ़ भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव ललौर निवासी सुरेश का पुत्र गोपी किशन किसी कार्य से बाहर निकला था, तभी अचानक एक ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों को सूचना दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही शमशाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पिता सुरेश ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष रमेश सिंह पाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही हादसे में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।





