- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Farrukhabad: हाई...
उत्तर प्रदेश
Farrukhabad: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर दो ट्रक सीज किए गए
Admindelhi1
27 Jun 2025 6:57 PM IST

x
"आठ अन्य वाहन भी सीज"
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने नगर तथा राजेपुर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में खनन सामग्री ले जाने वाले दो ट्रक बिना नंबर प्लेट के संचालित पाए गए तो उन्हें सीज कर थाना राजेपुर में खड़ा कर दिया गया है। उन पर 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। वहीं चार वाहनों को बिना फिटनेस संचालित पाए जाने पर सीज किया गया तथा उन पर 30 हजार का जुर्माना लगाया गया।
चार अन्य वाहनों को उत्तर प्रदेश राज्य का कर जमा न होने के अभियोग में सीज करने की कार्यवाही की गई। इस प्रकार सभी वाहनों पर रुपये 1 लाख 37 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य के बकाया कर की वसूली हेतु प्रवर्तन दल द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Tagsफर्रुखाबादहाई सिक्योरिटीनंबर प्लेटदो ट्रकसीजदो ट्रक सीजFarrukhabadhigh securitynumber platetwo trucksseizedtwo trucks seizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भा ख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





