- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Farrukhabad: दो ट्रकों...
उत्तर प्रदेश
Farrukhabad: दो ट्रकों की भिड़ंत , हादसे में तीन की मौत व चार घायल
Tara Tandi
30 Jan 2025 4:13 PM IST

x
Farrukhabad फर्रुखाबाद । कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ताजपुर चौकी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। गैस सिलेंडर लेकर जा रहे ट्रक के परखच्चे उड़ गए। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों ट्रकों की भिड़ंत की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर मृतक व घायलों को ट्रक से बाहर निकाला। हादसे में अभिमन्यु निवासी सकबाई, रामकिशोर नगला बीच, राहुल दतिया उन्नाव की मौके पर मौत हो गई।
गैस सिलेंडर लेकर ट्रक जा रहा था तभी छिबरामऊ की तरफ़ से डस्ट लेकर आ रहे ट्रक में आमने-सामने भिडंत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को इलाज के लिए राममनोहर लोहिया अस्पताल भेजा।
TagsFarrukhabad दो ट्रकों भिड़ंतहादसे तीन मौतचार घायलFarrukhabad Two trucks collidethree killedfour injured in the accidentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





