- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- फर्रुखाबाद: कायमगंज के...
उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद: कायमगंज के पास मार्ग दुर्घटनाओं में महिला व युवक सहित दो घायल
Admin Delhi 1
12 March 2022 9:22 AM GMT
![फर्रुखाबाद: कायमगंज के पास मार्ग दुर्घटनाओं में महिला व युवक सहित दो घायल फर्रुखाबाद: कायमगंज के पास मार्ग दुर्घटनाओं में महिला व युवक सहित दो घायल](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/12/1539469-roadsaccident.webp)
x
फर्रुखाबाद: कायमगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को मार्ग दुर्घटना में एटा जिले के युवक सहित दो घायल हो गए। घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया है। जनपद एटा थाना व कस्बा राजा का रामपुर निवासी अमन की 23 वर्षीय पत्नी शोभा मार्ग दुर्घटना में घायल हो गईं। वही थाना क्षेत्र कंपिल के गांव सितमपुर निवासी 19 वर्षीय युवक शिवम पुत्र सुरेश चंद बाइक द्वारा जाते समय असंतुलित बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अलग-अलग समय पर उनके परिजन उपचार के लिए सीएचसी कायमगंज लेकर पहुंचे। जहां से प्रथम उपचार के बाद महिला शोभा को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि उपचार सीएचसी में ही किया जा रहा था।
![Admin Delhi 1 Admin Delhi 1](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Admin Delhi 1
Next Story