उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: अंत्योदय दिवस पर पं. दीनदयाल को श्रद्धासुमन

Admindelhi1
25 Sept 2025 2:59 PM IST
Farrukhabad: अंत्योदय दिवस पर पं. दीनदयाल को श्रद्धासुमन
x

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर गुरुवार को अंत्योदय दिवस कार्यक्रम का आयोजन रेडिएंटो हॉस्पिटल, कादरी गेट बिर्रा बाग परिसर में किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पंडित उपाध्याय ने सदैव समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान की बात कही थी। उनका ‘अंत्योदय’ का विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

जिला संयोजक भाजपा फर्रुखाबाद जितेंद्र सिंह ने बताया कि अंत्योदय दिवस हमें यह प्रेरणा देता है कि समाज के वंचित वर्ग तक विकास की योजनाएं पहुंचें। कार्यक्रम उपरांत भोजन की व्यवस्था भी की गई, जिसमें सभी ने सम्मिलित होकर सहभागिता निभाई।

Next Story