उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: आर्मी पब्लिक स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण

Admindelhi1
6 Jun 2025 3:25 PM IST
Farrukhabad: आर्मी पब्लिक स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण
x

फर्रुखाबाद; आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ कैण्ट में विश्व पर्यावरण दिवस पर 12 यूपी बटालियन एनसीसी के कमाण्डिंग आफीसर कर्नल एएस मलिक वीएसएम के निर्देशन में 15 कैडिट्स के द्वारा 20 पौधे लगाये गये। प्रधानाचार्य संजीव ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। प्रधानाचार्य संजीव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी का दायित्व है। हमें अपने जन्मदिन पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण का शुद्ध होना बहुत जरूरी है।

आजकल के समय में बढ़ते वाहनों से पर्यावरण प्रदूषण बहुत बढ़ रहा है। पर्यावरण में फैली विषाक्त गैसों के कारण ही बीमारियां जन्म ले रही हैं। आज के युग में पर्यावरण संरक्षण की महती आवश्यकता है। हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि किसी न किसी बहाने से हम वृक्षारोपण अवश्य करेंगे और उनकी देखभाल करेंगे। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य नितिन चतुर्वेदी, एएनओ लेफ्टिनेंट चंचल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Next Story