उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: यातायात प्रभारी ने पुलिसकर्मियों के कांटे चालान

Admindelhi1
11 Jun 2025 3:10 PM IST
Farrukhabad: यातायात प्रभारी ने पुलिसकर्मियों के कांटे चालान
x
बोली जब पुलिसकर्मियों के चालान होंगे, तो जनमानस भी होगा जागरुक

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने यातायात के नियमों का पालन न कराने वाले पुलिसकर्मियों के चालान करवाये। पुलिस अधीक्षक की इस कार्यवाही से पुलिसकर्मियों में हडक़ंप की स्थिति देखी गयी।

जानकारी के अनुसार सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में यातायात प्रभारी सतेंद्र कुमार ने पुलिसकर्मियों के चालान किये। सीओ सिटी ने बताया कि आम नागरिकों के चालान करने से पहले पुलिसकर्मियों के चालान अभियान चलाकर किये गए। बिना हेलमेट, बिना नम्बर प्लेट के बाइक सवार पुलिसकर्मियों के चालान किये गये।

सीओ सिटी ने बताया कि यातायात नियमों की लोगों में जानकारी हो और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए अभियान चलाया गया है। पहले पुलिसकर्मियों के अभियान चलाकर चालान किये गए हैं और यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सीओ सिटी ने बताया कि जब पुलिसकर्मियों के चालान होंगे तो आम जनमानस भी जागरूक होगा। पुलिसकर्मियों के चालान होने से पुलिस कर्मियों में हडक़ंप मच गया।

Next Story