उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: अतिक्रमण के चलते अमृतपुर तिराहे पर यातायात ठप

Admindelhi1
7 Feb 2026 7:54 PM IST
Farrukhabad: अतिक्रमण के चलते अमृतपुर तिराहे पर यातायात ठप
x

फर्रूखाबाद: कस्बा अमृतपुर के मुख्य तिराहे पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण (Encroachment) के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क किनारे फैले सामान और अवैध कब्जे से मार्ग संकरा हो गया है, जिससे वाहनों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि तिराहे पर लगातार लगने वाले जाम और अव्यवस्थित यातायात के कारण सड़क हादसों की आशंका बनी रहती है। बीते दिनों पूर्व सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत भी हो चुकी है, जिससे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि सुबह और शाम के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। जाम के कारण एंबुलेंस सहित अन्य आपातकालीन वाहनों को निकलने में भी कठिनाई होती है। कई बार लोगों को लंबा रास्ता अपनाने को मजबूर होना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तिराहे से अतिक्रमण हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों ने प्रशासन से सख्त अपील की है कि अमृतपुर तिराहे से तत्काल अतिक्रमण हटवाया जाए और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में और भी गंभीर हादसे हो सकते हैं, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी।

Next Story