उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: भाकियू के दबाव में चकबंदी को निकली टीम लौटी वापस

Admindelhi1
30 May 2025 4:48 PM IST
Farrukhabad: भाकियू के दबाव में चकबंदी को निकली टीम लौटी वापस
x
चकबंदी कार्यालय का घेराव कर बनाया दबाव

फर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद ब्लाक के ग्राम बराकेशव एवं पृथ्वी सिनोडा में विगत लगभग 3 वर्षों से चकबंदी की प्रक्रिया चल रही थी। इन ग्रामों में चकबंदी न चाहने वालों की वोटिंग के आधार पर जीत हुई थी, लेकिन प्रशासन अपनी हठधर्मी कर रहा था, कई बार किसानों और प्रशासन में नोकझोंक हुई। गुरुवार को सुबह बराकेशव के ग्राम वासियों को पता चला की चकबंदी के अधिकारी गांव में चकबंदी करने के लिए आ रहे हैं, यह बात उन्होंने भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष अजय कटियार को बताई।

जिलाध्यक्ष ने समस्त किसानों से कलेक्ट्रेट स्थित चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी के यहां पहुंच कर घेराव का आवाह्न किया तब तक चकबंदी करने वाली टीम चकबंदी करने के लिए निकल चुकी थी। जब चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी के कार्यालय पर जोनल उपाध्यक्ष प्रवाकांत मिश्रा सहित जिलाध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे तो वहां पर एडीएम न्यायिक ने तुरंत किसानों की बात पर संज्ञान लिया और चकबंदी पर निकली टीम को वापस बुलाया। आगे कहा कि अग्रिम आदेश तक वहां पर कोई भी चकबंदी का कार्य नहीं होगा और यदि आगे कोई कार्य होगा तो किसान यूनियन टिकैत के साथ वार्ता के बाद ही होगा।

जिस पर सभी किसान राजी हुए और फिर वापस लौटे। इस अवसर पर कृष्ण गोपाल मिश्रा, विमलेश शाक्य, अभय यादव, संजय यादव, शिवराम शाक्य, विजय सिंह शाक्य, प्रदीप यादव, मनीष मिश्रा उपस्थित रहे।

Next Story