उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: बर्फीली हवाओं के बीच निकली धूप, ठंड से थोड़ी राहत

Admindelhi1
10 Jan 2026 3:02 PM IST
Farrukhabad: बर्फीली हवाओं के बीच निकली धूप, ठंड से थोड़ी राहत
x

फर्रुखाबाद; जनपद में शीतलहर का प्रकोप जारी है। तापमान घटता बढ़ था रहा। हालांकि शनिवार को सुबह से धूप निकलने से लोगों ने कुछ राहत महसूस की लेकिन गलन बराबर बनी हुई है।

प्रदूषण में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।सर्दी से बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं ।कड़ाके की ठंड के कारण खुले में निकलना मुश्किल हो गया है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के चलते बाजारों में भी रौनक कम दिखाई दे रही थी लैटिन शनिवार को भीड़ ठीक-ठाक रही।।इस दौरान प्रदूषण में भी हो रही बढ़ोतरी हो रही है।ठंड के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है, जिससे सांस संबंधी रोगों का खतरा बढ़ गया है। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में विशेष सावधानी बरतना जरूरी है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसाइस समय कोल्ड वेव की तीव्रता अधिक है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण ठंड का असर बना हुआ है। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ठंड और बढ़ सकती है।

चिकित्सा विशेषज्ञ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को अलाव, गर्म कपड़े और आवश्यक सावधानियों के सहारे शीतलहर से बचाव करने की सलाह दी है।

Next Story