उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: बॉट माप विभाग ने ओवरेटिंग कर आइस्क्रीम बेच रहे ठेलों पर की छापेमारी

Admindelhi1
30 May 2025 4:36 PM IST
Farrukhabad: बॉट माप विभाग ने ओवरेटिंग कर आइस्क्रीम बेच रहे ठेलों पर की छापेमारी
x

फर्रुखाबाद: ब्रांडेड आइस्क्रीम को ओवररेटिंग कर बेचे जाने की सूचना पर बॉट माप निरीक्षक ने छापेमारी की।

जानकारी के अनुसार बॉट माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक मीनू तिवारी को सूचना मिली कि वाडीलाल के आइस्क्रीम ठेलों पर प्रिन्ट रेट से अधिक मूल्य पर आइस्क्रीम बेची जा रही है। जिस पर उन्होंने टीम के साथ मिशन अस्पताल के निकट खड़े होने वाले वाले ठेलों पर छापेमारी की। इस दौरान पाया गया कि वाडीलाल ब्रांड की आइस्क्रीम बेचने वाले हॉकर एमआरपी को स्क्रैच कर तय कीमत से ज्यादा पैसा वसूल रहे हैं। यानी 20 रुपये की चीज़ 30-35 रुपये में बेची जा रही है।

वो भी ग्राहकों को बताए बिना। छानबीन में सामने आया कि इन ठेलों का संचालन एक ठेकेदार ऋषभ गुप्ता द्वारा कराया जा रहा है। जो वाडीलाल के डीलर मनोज अग्रवाल के अंडर में काम करता है। मीनू तिवारी ने बताया कि इस तरह की ओवररेटिंग केवल आइस्क्रीम तक सीमित नहीं है। दूध के पैकेट और कोल्ड ड्रिंक जैसे रोजमर्रा के सामान में भी ऐसी शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त और विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि अगर कोई दुकानदार या हॉकर एमआरपी से ज़्यादा वसूली करता है तो सीधे विभाग में शिकायत दर्ज कराएं।

Next Story