उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: सांप के काटने से किशोरी को अस्पताल में भर्ती

Admindelhi1
17 Jan 2026 6:34 PM IST
Farrukhabad: सांप के काटने से किशोरी को अस्पताल में भर्ती
x

फर्रुखाबाद: सड़क पार करते समय एक 17 वर्षीय किशोरी को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह घटना फर्रुखाबाद जनपद के विकास खंड बढ़पुर क्षेत्र स्थित याकूतगंज गांव की है। गांव निवासी राजेश की 17 वर्षीय पुत्री काजल सड़क पार कर रही थी, तभी अचानक एक सांप ने उसके पैर में डस लिया। सांप के डसते ही किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने बिना देर किए काजल को डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। अस्पताल में तैनात डॉ. एन. हुडा ने बताया कि किशोरी को घायल अवस्था में लाया गया था। परिजनों के अनुसार उसे सांप ने डसा है। फिलहाल किशोरी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और आवश्यक उपचार किया जा रहा है।

Next Story