उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: झगड़े की सूचना पर पहुँची टीम पर पथराव

Admindelhi1
17 Nov 2025 11:00 AM IST
Farrukhabad: झगड़े की सूचना पर पहुँची टीम पर पथराव
x

फर्रुखाबाद: थाना कादरी गेट क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जब झगड़े की सूचना पर पहुँची पुलिस टीम (Police team) पर ही हमला कर दिया गया। आरोपियों ने पीआरवी के सिपाही (constable) से मारपीट करते हुए उनकी वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया है।

घटना के अनुसार ग्राम भाऊपुर निवासी अजीत कुमार को गांव के पास एक कार सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल अजीत को कार चालक स्वयं अपनी गाड़ी से फतेहगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने ले गया। उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही घायल अजीत के परिजन घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने कार चालक को पकड़कर हाथापाई शुरू कर दी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

विवाद की सूचना मिलते ही पीआरवी के सिपाही राहुल मलिक और वीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया। इस दौरान सिपाही राहुल मलिक से मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ दी गई। सिपाही पर हुए हमले की जानकारी मिलते ही कोतवाल रणविजय सिंह अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की।

सिपाही राहुल मलिक की तहरीर पर पुलिस ने निम्न लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। जिसमें अजीत गौतम निवासी भाऊपुर, जन पुत्र जागेश्वर सिंह, पुष्पा देवी पत्नी अजीत गौतम, निकुंज कुमार पुत्र बृजभान सिंह निवासी नरसिंहपुर, कायमगंज जांच की जिम्मेदारी दरोगा रमाशंकर को सौंपी गई है। कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी अंजीत गौतम को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में चालान किया गया है, और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Next Story