उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: कांग्रेस संगठन सृजन अभियान में पर्यवेक्षक का हुआ जोरदार अभिनंदन

Admindelhi1
22 May 2025 3:24 PM IST
Farrukhabad: कांग्रेस संगठन सृजन अभियान में पर्यवेक्षक का हुआ जोरदार अभिनंदन
x
"कांग्रेस पर्यवेक्षक का हुआ स्वागत"

फर्रुखाबाद: संगठन सजन अभियान के अन्तर्गत कांग्रेस के जिला कार्यालय नगला दीना फतेहगढ़ में बैठक का आयोजन हुआ। शीर्ष नेतृत्व द्वारा बताये गये निर्देशों पर चर्चा हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी ने की। नवनियुक्त जिला कोआर्डिनेटर प्रकाश प्रधान व जिला प्रभारी संदीप अवस्थी, शहर प्रभारी सलमान इम्तियाज आदि का पार्टी कार्यालय पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, प्रदेश महासचिव कौशलेन्द्र यादव, अर्चना राठौर, शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, एटा कोआर्डिनेटर शिवाशीष तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किये।

आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई और संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने के निर्देश दिये गये। इस मौके पर अनिल मिश्र, डा0 अरूण अग्निहोत्री, हिलाल शफीकी, वरुण त्रिपाठी, शुभम तिवारी, मनोज गंगवार, खुशहाल मियां, वसीउर्रहमान, अम्मार अली, आसिफ , यामीन, अजीजुद्दीन सद्दाम, ऊषा दुबे, इमरान अंसारी, फरमान अंसारी, फरमान, खालिद उस्मानी, दीपक, ताज खान, संदीप राजपूत, घनश्याम तिवारी, तारिक बशीर, डा0 अर्चित, मेराजुद्दीन, तन्मय, फाजिल खान, वात्सल्य मिश्रा, विशाल आदि लोग मौजूद रहे।

Next Story