उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत किया जागरुक

Admindelhi1
24 May 2025 7:42 PM IST
Farrukhabad: पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत किया जागरुक
x

फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ने स्कूल की बालिकाओं को बुलाकर जागरुक किया। साथ ही उन्हें सुरक्षा से संबंधित कई हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना कादरीगेट में कई स्कूलों की छात्राओं को थाने पर बुलाया। पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत जागरुक किया। साथ कहा कि सरकार द्वारा कई हेल्पलाइन नंबर शुरु किये गये हैं। यदि आपको कोई परेशान करता है, तो इसकी सूचना तुरंत इन नंबरों पर दें। मौके पर पहुंचकर पुलिस आप लोगों की मदद करेगी। इसलिए बेझिझक होकर आप लोग इन हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

महिला कांस्टेबल कीर्ति राजपूत के द्वारा सभी छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर1090, 1930 याद कराए गए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी ऐश्वर्या उपाध्याय, थाना अध्यक्ष अमोद कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर चंद्रिका प्रसाद व सभी चौकी इंचार्ज आदि लोग मौजूद रहे।

Next Story