उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: छात्रा ने निभाई बीडीओ की जिम्मेदारी, देखी विकास गतिविधियां

Admindelhi1
29 Sept 2025 3:33 PM IST
Farrukhabad: छात्रा ने निभाई बीडीओ की जिम्मेदारी, देखी विकास गतिविधियां
x

फर्रुखाबाद: विकासखंड नवाबगंज में “महिला सशक्तिकरण” कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय हजरतपुर की कक्षा पांच की छात्रा कुं० अभी कुंवारी, पुत्री श्री पंकज कुमार, निवासी ग्राम पंचायत पैथान खुर्द बुजुर्ग, को एक दिन के लिए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) बनाया गया।इस अवसर पर उन्होंने विकासखंड कार्यालय में उपस्थित सभी कर्मचारियों का परिचय प्राप्त किया और सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को निर्देशित किया कि उनके गांव हजरतपुर में स्थित स्कूल में कायाकल्प योजना के अंतर्गत आवश्यक कार्य किए जाएं।

इसके अतिरिक्त, ग्राम नगला केल की ग्राम प्रधान से मिलकर ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की भी जानकारी ली। एक दिन की बीडीओ बनी अभी कुंवारी का आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता देख सभी अधिकारी व कर्मचारी प्रभावित हुए।यह पहल न केवल छात्राओं के आत्मबल को बढ़ावा देती है, बल्कि उन्हें प्रशासनिक कार्यों की जानकारी देकर भविष्य के लिए प्रेरित भी करती है।

Next Story