उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: ओवरलोडिंग पर सख्ती, लाखों का चालान

Admindelhi1
6 Dec 2025 3:35 PM IST
Farrukhabad: ओवरलोडिंग पर सख्ती, लाखों का चालान
x

फर्रूखाबाद: जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के स्पष्ट निर्देश एवं निगरानी मे जिले में खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों के खिलाफ एक व्यापक और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान विशेष रूप से राजेपुर और रामगंगा क्षेत्र में संचालित किया गया, ताकि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस अभियान में एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने खनन अधिकारी संजय प्रताप के साथ मिलकर वाहनों का निरीक्षण किया, वहीं एआरटीओ-प्रवर्तन शाहजहांपुर श्री सर्वेश कुमार सिंह भी इस अभियान में उपस्थित रहे और कार्रवाई की निगरानी की।

चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने बिना एचएसआरपी लगाये ओवरलोड खनन सामग्री ढोते हुए 2 बड़े ट्रक को पकड़ लिया। इन वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कुल 2.29 लाख रूपये का जुर्माना लगाया, जबकि खनन विभाग ने ₹1.40 लाख का जुर्माना वसूल किया। जांच में यह भी सामने आया कि खनन विभाग के पोर्टल पर इन वाहनों का पंजीकरण नहीं था, जिससे इनकी वी.टी.एस. ऑनलाइन निगरानी नहीं हो पा रही थी और नियमों का उल्लंघन होने की संभावना बढ़ रही थी।

इसके अतिरिक्त, बिना खनन विभाग के रवन्ना के संचालन में शामिल 2 अन्य ट्रक को भी खनन विभाग ने चालान किया। इन वाहनों में अंडरलोड खनन सामग्री पाई गई और इन पर 91,160 रूपये का जुर्माना लगाया गया।

इस प्रकार आज की कार्रवाई में कुल मिलाकर परिवहन विभाग ने 2.29 लाख रूपये और खनन विभाग ने 2.31 लाख रूपये का जुर्माना वसूला। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य अवैध खनन पर रोक लगाना, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और खनन वाहनों की निगरानी को ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से प्रभावी बनाना है।

Next Story