उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: सैनिक प्रकोष्ठ की बैठकों से संगठन विस्तार की रणनीति

Admindelhi1
17 July 2025 4:22 PM IST
Farrukhabad: सैनिक प्रकोष्ठ की बैठकों से संगठन विस्तार की रणनीति
x

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूती देने और निष्क्रिय पदाधिकारियों की छंटनी के उद्देश्य से अपने फ्रंटल संगठनों की समीक्षा प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के लिए विधानसभा-वार संगठन समीक्षा प्रभारियों की नियुक्ति की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामाधार सिंह यादव, प्रदेश सचिव सैनिक प्रकोष्ठ को कायमगंज (192)

बृजेश कुमार राव, सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी सैनिक प्रकोष्ठ को अमृतपुर (193)

छोटे सिंह यादव, सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी सैनिक प्रकोष्ठ को फर्रुखाबाद सदर (194)

रामविलास सिंह यादव को भोजपुर (195) विधानसभा की समीक्षा हेतु प्रभारी बनाया गया है।

इन प्रभारियों को न सिर्फ संगठन की समीक्षा करनी है, बल्कि पीडीए जन पंचायतों को भी गति देनी है। जिलाध्यक्ष ने सभी नामित प्रभारियों से सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट पार्टी कार्यालय को उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सपा के सह मीडिया प्रभारी राधेश्याम सविता ने बताया कि यह कदम संगठन को अधिक मजबूत, अनुशासित और सक्रिय बनाने की दिशा में उठाया गया है।

Next Story