उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: खेत में अजीब दोमुंहा सांप, युवक ने रिकॉर्ड किया वीडियो

Admindelhi1
24 Oct 2025 10:17 AM IST
Farrukhabad: खेत में अजीब दोमुंहा सांप, युवक ने रिकॉर्ड किया वीडियो
x

कंपिल: नगर के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी सुरेन्द्र शाक्य का खेत गांव भोगपुर में स्थित है। मंगलवार सुबह उनके पुत्र शिवा शाक्य खेत पर गया था। खेत की मेड़ के आसपास घूमते समय उसकी नजर एक दो मुंह वाले सांप (two-headed snake) पर पड़ी। असामान्य आकार के इस सांप को देखकर शिवा पहले तो घबरा गया, लेकिन बाद में उसने हिम्मत जुटाकर उसे पकड़ लिया।

शिवा ने सांप को पकड़ने के बाद अपने दोस्तों को मौके पर बुलाया और फोटो व वीडियो बनवाईं, जो देखते ही देखते पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गईं। कुछ ग्रामीणों ने इसे दुर्लभ प्रजाति का सांप बताया, जबकि कई लोगों ने इसे अंधविश्वास से जोड़कर शुभ संकेत कहा।

हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार आमतौर पर इस तरह दिखने वाले सांपों को “सैंड बोआ” (Sand Boa) कहा जाता है, जो विषहीन होते हैं और मनुष्यों के लिए हानिकारक नहीं होते। बाद में शिवा ने सांप को वहीं खेत में छोड़ दिया, जिससे उसे कोई नुकसान न पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले इलाके में इस प्रकार का सांप कभी नहीं देखा गया था। लोग देर तक मौके पर जुटे रहे और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रही।

Next Story