उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: राष्ट्रीय भावधारा की काव्य रचनाओं का मंचन

Admindelhi1
27 Jan 2026 3:11 PM IST
Farrukhabad: राष्ट्रीय भावधारा की काव्य रचनाओं का मंचन
x

फर्रुखाबाद: प्रमुख साहित्यिक सामाजिक संस्था अभिव्यक्ति के तत्वावधान में संस्था के संरक्षक वरिष्ठ ग़ज़लकार नलिन श्रीवास्तव के संचालन एवं वरिष्ठ कवि बृज किशोर सिंह किशोर की अध्यक्षता में नगर के बाग कूंचा स्थित डा., राजीव गुप्ता के निवास पर कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस मौके पर कहा गया कि साहित्य समाज का दर्पण होता है। देश काल वातावरण का चित्र साहित्य के माध्यम से कवि और साहित्यकार करते हैं। लेखनी ऐसा माध्यम है इसकी जरिए से तत्कालीन समाज की विसंगतियां उजागर होती है ताकि उनका सुधार किया जा सके। इस लिए समय पर साहित्यक आयोजन होते रहने चाहिए ताकि समाज को सकारात्मक दिशा मिल सके।

आत्मीय वातावरण में हुई कवि गोष्ठी मेंयुवा कवि ज्ञानेश अग्निहोत्री वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाज सेवी चिकित्सक डा. राजीव गुप्ता, डा.कन्हैया लाल शर्मा,उपकार मणि उपकार,नलिन श्रीवास्तव, श्रीमती रत्नेश पाल, अध्यक्ष कवि किशोर जी ने काव्यपाठ किया। संस्था के राजीव गुप्ता ने सभी के प्रति आभार जताया और भविष्य में भी सहयोग देते रहने की अपेक्षा की। इस अवसर पर अध्यापक मनोज शुक्ला, धर्मेंद्र गुप्ता, युवा संगीतकार रजनेश वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Next Story