उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: सातों ब्लॉकों में सपा के ब्लॉक प्रहरी सक्रिय

Admindelhi1
17 Nov 2025 10:57 AM IST
Farrukhabad: सातों ब्लॉकों में सपा के ब्लॉक प्रहरी सक्रिय
x

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी (SP) के प्रदेश नेतृत्व ने वोटर लिस्ट पुनरीक्षण (SIR) पर नजर रखने के लिए सातों ब्लॉकों में ब्लॉक प्रहरी बनाए हैं। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि सातों ब्लॉकों के लिए ब्लॉक प्रहरी बनाए गए हैं जो निगरानी रखेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को जनपद स्तर पर और अधिक गति देने, तथा सभी ब्लॉकों में एस आई आर को गति देने हेतु नियुक्त बीएलए,नए बीएलए की नियुक्ति, हर ब्लॉक के पदाधिकारियों व बीएलए से समन्वय स्थापित किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष ने बताया कि शमशाबाद ब्लॉकक्ष में पूर्व जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फ़ारुकी,कायमगंज ब्लॉक में प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर राजेपुर ब्लॉक में प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह यादव,बढ़पुर ब्लॉक प्रदेश सचिव मंदीप यादव नवाबगंज ब्लॉक प्रदेश सचिव डॉक्टर नवल किशोर शाक्य को, कमालगंज ब्लॉक वरिष्ठ सपा नेता विजय यादव को, मोहम्मदाबाद ब्लॉक प्रदेश सचिव आकाश शाक्य को ब्लॉक प्रहरी बनाया गया है। उन्होंने सभी से अपनी जिम्मेदारी निर्माण करने की बात कही।

Next Story