उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

Admindelhi1
20 April 2026 5:38 PM IST
Farrukhabad: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
x

फर्रुखाबाद: जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पड़ोसी जनपद कन्नौज के थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी सर्वेश पुत्र तुलाराम अपने ममेरे भाई प्रमोद के साथ जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव माधवपुर से बाइक द्वारा वापस अपने घर लौट रहा था। देर रात उवरी खेड़ा पट्टिया के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका ममेरा भाई प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है।

Next Story