उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: विशेष सचिव महिला कल्याण ने लोहिया अस्पताल का किया निरीक्षण

Admindelhi1
31 May 2025 5:09 PM IST
Farrukhabad: विशेष सचिव महिला कल्याण ने लोहिया अस्पताल का किया निरीक्षण
x

फर्रुखाबाद: जिला अस्पताल लोहिया पुरुष का विशेष सचिव महिला कल्याण सुधा वर्मा ने औचक निरीक्षण किया।

द्वितीय तल पर बने एनआरसी वार्ड का विशेष सचिव ने जायजा लिया। एनआरसी वार्ड में भर्ती 11 कुपोषित बच्चों के उपचार की जानकारी ली। उनकी माताओं को फल और किट वितरित की। एनआरसी वार्ड को ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट कराने को लेकर सीएमओ और सीएमएस को निर्देश दिये।

साथ ही शू कवर नहीं होने, रैंप पर चलते समय आसपास गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी। सीएमएस अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि विशेष सचिव स्तर की अधिकारी ने निरीक्षण किया है। कुछ निगेटिव चीजें मिली हैं। जिनको सही कराने का काम किया जाएगा।

Next Story