उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: मेला रामनगरिया को लेकर विशेष अभियान चला

Admindelhi1
31 Jan 2026 4:00 PM IST
Farrukhabad: मेला रामनगरिया को लेकर विशेष अभियान चला
x

फर्रुखाबाद: ग्रामीण क्षेत्रों से मेला रामनगरिया घूमने जा रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। ट्रैक्टर-ट्रालियों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने के कारण संभावित हादसों की आशंका को देखते हुए यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने विशेष अभियान चलाया।

अभियान के तहत प्रमुख तिराहों व चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया, जहां ट्रैक्टर-ट्राली चालकों को रोककर उन्हें ओवरलोड न करने की सख्त हिदायत दी गई। यातायात प्रभारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ट्रैक्टर-ट्राली में अधिक भीड़ बैठाना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे गंभीर सड़क दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं।

उन्होंने ट्रैक्टर चालकों को निर्देशित किया कि निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारियां बैठाई जाएं और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें चालान और वाहन सीज करने जैसी कार्रवाई भी शामिल हो सकती है।

Next Story