- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Farrukhabad: एसपी ने...
उत्तर प्रदेश
Farrukhabad: एसपी ने बरामद किये गये 151 मोबाइल स्वामियों को सौंपे
Admindelhi1
13 Jun 2025 2:59 PM IST

x
फर्रुखाबाद: नागरिकों के गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सर्विलांस टीम द्वारा देश के विभिन्न राज्यों व विभिन्न जनपदों व जनपद के थाना क्षेत्रों से मोबाइल फोन गुमशुदगी से सम्बन्धित प्राप्त प्रार्थना पत्र जिन्हें सर्विलांस पर लगाकर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था। सर्विलांस सेल द्वारा अथक परिश्रम एवं मेहनत के फलस्वरूप विभिन्न कम्पनियों के कुल 151 एंड्रॉयड मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 33 लाख रुपये बतायी गयी है, बरामद किये गये।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मोबाइल स्वामियों को सूचना देकर उन्हें बुलाया और मोबाइल उनके सुपुर्द कर दिये। खोये हुए मोबाइल पाकर मोबाइल धारकों के चेहरे खिल गये।
Tagsफर्रुखाबादएसपीबरामद151 मोबाइलस्वामियोंसौंपेFarrukhabadSPrecovered151 mobilesownershanded overजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भा ख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





