उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: संदिग्ध हालात में झुलसी युवती के घर पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष

Admindelhi1
26 Feb 2026 6:17 PM IST
Farrukhabad: संदिग्ध हालात में झुलसी युवती के घर पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष
x

फर्रुखाबाद: विगत दिनों कोतवाली कायमगंज (Kotwali Kayamganj) के गाँव जिजपुरा निवासी महेंद्र जाटव की 21 वर्षीय पुत्री नीलम जानवरों के बाड़े में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस (burnt) गई थी जिसे लोहिया से सैफई पीजीआई और वहां से लखनऊ रिफर कर दिया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने ग्राम जिजपुरा पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की व तथा घटना की ।

सपा जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि वह हर कीमत पर उनके साथ हैं, प्रशासन से न्यायिक/निष्पक्ष जांच की मांग उन्होंने की।

सपा जिलाध्यक्ष के गाँव पहुंचने की खबर पाकर क्षेत्राधिकारी कायमगंज भी मौके पर पहुंच गए, क्षेत्राधिकारी कायमगंज से वार्ता के क्रम में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की, और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।

इस दौरान उनके साथ विधानसभा प्रभारी अरविंद यादव, जिला सचिव रामविलास माथुर, जिला सचिव संतोष दिवाकर, विवेक मिश्रा आदि पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।

Next Story