उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: सपा ने आज़म खां की रिहाई पर बांटे मिठाई

Admindelhi1
25 Sept 2025 3:30 PM IST
Farrukhabad: सपा ने आज़म खां की रिहाई पर बांटे मिठाई
x

फर्रुखाबाद: आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पूर्व मंत्री आजम खान की रिहाई के अवसर पर जोरदार जश्न मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला महासचिव इलियास मंसूरी और यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष इजहार खान ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय के बाहर लड्डू बांटकर खुशी साझा की।कार्यक्रम में पूर्व कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, बीना शर्मा, शिवशंकर शर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं के चेहरे पर संघर्ष की जीत की खुशी साफ देखी जा सकती थी।

इस मौके पर लालू सिंह, सोहेब, अश्विनी शर्मा, आकाश राठौर, रंजीत बाबू और कौशल शाक्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। नन्हेंलाल दिवाकर, भानु प्रताप सिंह, अरिंद यादव, मोहम्मद अकलीम और विवेक भारद्वाज भी इस जश्न का हिस्सा बनेकार्यकर्ताओं ने इस अवसर को उत्साहपूर्वक मनाया और आजम खान की रिहाई को पार्टी की बड़ी जीत के रूप में स्वीकार किया।

Next Story