उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: बिजली बिल बचाने के लिए स्मार्ट मीटर की कीमतें कम

Admindelhi1
1 Jan 2026 11:54 AM IST
Farrukhabad: बिजली बिल बचाने के लिए स्मार्ट मीटर की कीमतें कम
x

फर्रुखाबाद: बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब नया बिजली कनेक्शन पहले की तुलना में सस्ता हो गया है। सरकार और बिजली विभाग ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर के रेट में बड़ी कटौती कर दी है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को लंबे समय से परेशान करने वाली एस्टीमेट (अनुमानित खर्च) की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। अब बिजली कनेक्शन फिक्स चार्ज के आधार पर मिलेगा।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नए रेट

संशोधित दरों के अनुसार— सिंगल फेज स्मार्ट प्रीपेड मीटर पहले: ₹6016 था।अब: ₹2800 है।

थ्री फेज स्मार्ट प्रीपेड मीटर

पहले: ₹11342 था।अब: ₹4100 होगा।इस तरह सिंगल फेज मीटर में करीब ₹3216 और थ्री फेज मीटर में लगभग ₹7242 की सीधी राहत दी गई है।

स्टीमेट खत्म, फिक्स चार्ज लागू

अब तक नया कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को एस्टीमेट बनवाना पड़ता था, जिसमें खर्च ज्यादा और प्रक्रिया जटिल होती थी। नई व्यवस्था में यह प्रक्रिया पूरी तरह खत्म कर दी गई है। अब तय फिक्स चार्ज के आधार पर कनेक्शन दिया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और समय की बचत होगी।

बिजली विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 12 जनवरी तक नई दरों को अनिवार्य रूप से लागू किया जाए। इसके बाद नए कनेक्शन इन्हीं संशोधित दरों पर जारी किए जाएंगे।

बिजली विभाग का मानना है कि इस फैसले से अधिक से अधिक लोग स्मार्ट प्रीपेड मीटर अपनाएंगे और व्यवस्था अधिक पारदर्शी व उपभोक्ता-हितैषी बनेगी।

Next Story