- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Farrukhabad: करंट की...
उत्तर प्रदेश
Farrukhabad: करंट की चपेट में आया दुकानदार, मेले में मौत का सन्नाटा
Admindelhi1
16 Jun 2025 1:51 PM IST

x
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
फर्रुखाबाद: बिजली करंट से मेला दुकानदार की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी केेे अनुसार पड़ोसी जनपद हरदोई के टडिय़ावां बहोरवा निवासी 25 वर्षीय फहीम मेले में दुकान लगाता था। बीती रात वह अपने बिस्तर के निकट टेबल फैन लगाकर सो गया। जब रविवार सुबह वह नहीं उठा, तो उसके साथी उसे देखने गये। फहीम विस्तर पर ही मृत पड़ा था। उसके हाथ पर पंखे का तार चिपका था।
सूचना मिलने पर रोडबेज बस अड्डा चौकी प्रभारी कपिल कुमार मौके पर पहुंचे और जाँच पड़ताल की। घटना के बाद से मृतक की माँ रबिया का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
Tagsफर्रुखाबादकरंटचपेटदुकानदारमेलेमौतसन्नाटाFarrukhabadcurrentgripshopkeeperfairdeathsilenceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भा ख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





