उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: रेलवे ओवरब्रिज पर शव मिलने से सनसनी

Admindelhi1
29 Jun 2025 6:53 PM IST
Farrukhabad: रेलवे ओवरब्रिज पर शव मिलने से सनसनी
x

फर्रुखाबाद: कमालगंज थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज सोमवार देर रात एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रात लगभग 9 बजे यात्रियों ने एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा और तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर अनिल कुमार को दी। स्टेशन मास्टर ने तुरंत जीआरपी को सूचित किया।

मौके पर पहुंचे जीआरपी दरोगा उपेंद्र सिंह ने अधेड़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहचान न होने पर पुलिस ने शव की तस्वीर सोशल मीडिया व स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा की। कुछ ही देर में मृतक की पहचान 50 वर्षीय महेंद्र पुत्र स्व. राम प्रसाद, निवासी ग्राम जीरागौर, थाना कमालगंज के रूप में हुई।

सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतक के भतीजे अरविंद कुमार ने बताया कि महेंद्र शराब पीने के आदी थे। करीब 10 वर्ष पूर्व उनकी पत्नी बबली अपने तीन बच्चों को लेकर मायके धन्सुआ (फतेहगढ़) चली गई थी और तभी से वहीं रह रही हैं। महेंद्र के दो पुत्र और एक पुत्री हैं।

बताया गया कि महेंद्र वर्ष 2000 से 2005 तक जीरागौर ग्राम सभा में आरक्षित सीट पर ग्राम प्रधान भी रह चुके हैं। जीआरपी दरोगा उपेंद्र सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि मौत दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

हादसे के बाद गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Next Story