उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: अधिवक्ताओं की मांगों को लेकर तहसील सदर में हड़ताल का दूसरा दिन

Admindelhi1
22 May 2025 3:30 PM IST
Farrukhabad: अधिवक्ताओं की मांगों को लेकर तहसील सदर में हड़ताल का दूसरा दिन
x

फर्रुखाबाद: तहसील सदर बार एसोशिएशन के अधिवक्ताओं की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही अधिवक्ताओं ने सरकार की विरोध कर निबंधन मित्र योजना का खुलकर विरोध किया। बुधवार को तहसील सदर बार एसोशिएशन के अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों दूसरे दिन भी हड़ताल का समर्थन किया। कार्य बहिष्कार कर सरकार की निबंधन मित्र योजना का जमकर विरोध किया।

तहसील सदर बार एसोशिएशन के सचिव अतुल मिश्रा ने कहा कि शासन प्रशासन की उदासीनता साफ -दिखाई पड़ रही है। सरकार अधिवक्ताओं के प्रति संवेदनशील नहीं है अगर हमारी मांगे न मानी गई तो हड़ताल इसी तरफ से जारी रहेगी। हम सभी अधिवक्ता उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष विनोद सक्सेना अधिवक्ताओं के साथ रहे। उन्होंने कहा कि सरकार के इस नए फरमान का हम विरोध करते है। निबंधन मित्र योजना से दस्तावेज लेखक बेरोजगार हो जाएंगे।

तहसील सदर में हड़ताल का प्रभावी रूप से असर देखने को मिला जहां दस्तावेज लेखकों और अधिवक्ताओं के चैंबरों में सन्नाटा पसरा रहा। सब रजिस्ट्री कार्यालय में किसी प्रकार का कोई बैनामा संबंधी अन्य कोई कार्य नहीं हुआ। अधिवक्ताओं की अनिश्चित कालीन हड़ताल का असर साफ दिखा। अधिवक्ता पूरे दिन रजिस्ट्री भवन में धरना देकर बैठे रहे। किसी भी अधिवक्ता ने बैनामा रजिस्ट्री पेश नहीं की। विरोध करने वालों में सचिव अतुल मिश्रा, विकास सक्सेना, अतर सिंह कटियार, दयाशंकर तिवारी, ओम प्रकाश दुबे, रविनेश यादव, पंकज राजपूत, संजय शाक्य, सुधीर सक्सेना, कुलदीप त्रिपाठी, राजेश वर्मा उद्योग मौजूद रहे।

Next Story