उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: संघ का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, भागीरथ कथा

Admindelhi1
24 Jan 2026 7:01 PM IST
Farrukhabad: संघ का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, भागीरथ कथा
x

फर्रुखाबाद: संघ गंगा के तीन भगीरथ नाटक मंच 26 जनवरी को मेला श्रीरामनागरिया में होगा। मंचन के लिए नागपुर (Nagpur) से 45 कलाकारों की टीम आएगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संस्कार भारती फर्रुखाबाद एवं तारा रानी फाऊंडेशन नागपुर द्वारा आयोजित हिंदी नाटक संघगंगा के तीन भगीरथ का मंचन दिनांक 26 जनवरी को शाम 6:00 बजे से माघ मेला गंगा तट पांचाल घाट मेला श्रीरामनगरिया के सांस्कृतिक पंडाल में होगा।

नाटक के विषय में जानकारी देते हुए संयोजक अनुराग अग्रवाल ने बताया कि तारा रानी फाऊंडेशन नागपुर के 45 कलाकारों के द्वारा यह प्रस्तुति होने जा रही है। इसमें संघ की यात्रा संघ स्थापना एवं उद्देश्य आदि विभिन्न विषयों पर कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इस भावपूर्ण मंचन के निर्देशक संजय पेंडसे हैं एवं श्रीधर गाडगे द्वारा यह नाटक लिखा गया है।

संस्कार भारती नाट्य मंचन के माध्यम से संघ स्थापना, उसके उद्देश्य, उसके कार्य को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इसका आयोजन कर रही है। पूरे देश में 100 स्थानों पर नाटक का मंचन हो रहा है। तैयारी बैठक में वीरेन्द्र सिंह राठौर, प्रांतीय महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह, सचिव गौरव मिश्रा ‘बंटी’, डॉ सन्दीप चतुर्वेदी, अरविन्द दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

Next Story